Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Koderma News : कबाड़ी दुकान में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल

Kodarma News : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।


जानकारी के अनुसार, एक क्रशर इकाई से इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र की कबाड़ी दुकानों में तलाशी अभियान चला रही थी।

विरोध के बाद पथराव और धक्का-मुक्की, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

बताया जाता है कि एक कबाड़ी दुकान में जांच के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव तथा धक्का-मुक्की की घटना हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गए।

हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान जारी रखा और मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि चोरी से जुड़ा कुछ सामान भी बरामद किया गया है।

हिरासत में लिए गए कई संदिग्ध, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है और सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !