Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jamshedpur News: बागबेड़ा से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित विकाश कुमार ने बताया कि 10 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर JH05CL 5075) को बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान के पास एक वाइन शॉप के समीप खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की। इसके बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति रात 12:57 बजे मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

बागबेड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित ने घटना की सूचना बागबेड़ा थाना को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में कोई जानकारी मिले या बाइक कहीं दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल बागबेड़ा थाना को दें, ताकि वाहन की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मिल सके।

वाहन का विवरण
  • वाहन: Hero Splendor
  • वाहन संख्या: JH05CL 5075
  • रंग: सिल्वर
  • चोरी की तिथि: 10 जून 2026
  • स्थान: वायरलेस मैदान के पास, बागबेड़ा, जमशेदपुर
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !