Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi News : जगन्नाथपुर से 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

Ranchi News : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके से 15 वर्षीय किशोरी ग्रेशु कुमारी सोमवार दोपहर से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


परिवार का कहना है कि ग्रेशु कुमारी सोमवार दोपहर घर से बाहर गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद परिवार काफी चिंतित और परेशान है।

जानकारी मिलने पर इस नंबर पर करें संपर्क

ग्रेशु कुमारी के पिता का नाम कर्मा महली और माता का नाम पारो देवी है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल 8969859680 पर संपर्क करें। परिजनों का कहना है कि आपकी छोटी-सी सूचना भी बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !