Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi News: रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हरमू के शिवम पैलेस होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 2 युवतियों समेत 5 हिरासत में

Ranchi News: राजधानी रांची में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने शिवम पैलेस नामक होटल में अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

मैनेजर समेत पांच लोग हिरासत में
पुलिस ने होटल के मैनेजर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

डिजिटल साक्ष्य जब्त, नेटवर्क की जांच तेज
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !