Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Adityapur News: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर टोल ब्रिज के समीप भटकता मिला मासूम बच्चा, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

Adityapur: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर टोल ब्रिज के समीप बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मासूम बच्चा भटकता हुआ मिला। बच्चे को अकेला घूमते देख स्थानीय लोगों ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने संरक्षण में लिया और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने बच्चे से उसका नाम, पता और माता-पिता के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद मामले की सूचना समाजसेवी संजय बेहरा को दी गई।

पुलिस ने रखा बच्चे को अपनी अभिरक्षा में 
सूचना मिलने पर समाजसेवी संजय बेहरा मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपनी देखरेख में लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चे को पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। फिलहाल बच्चा आदित्यपुर थाना में सुरक्षित है। पुलिस उसकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के परिवार का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल आदित्यपुर थाना अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !