Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Chandil News: चांडिल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सुनसान इलाके में मिला शव

Chandil News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के काठजोड़ गांव स्थित ग्वालापाड़ा निवासी युवक छुटु लोहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मंगलवार शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खोकरोडीह के सुनसान इलाके में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

देर रात स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चांडिल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
मृतक के परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि मौत सामान्य नहीं लग रही है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !