Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Gold & Silver Price: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹180 और चांदी ₹200 तक सस्ती

Gold & Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग में उतार-चढ़ाव के बीच अधिकांश शहरों में सोना 170 से 180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी के भाव में भी करीब 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।


24 और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव
कीमतों में गिरावट के बाद देशभर में 24 कैरेट सोना 1.51 लाख रुपये से 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1.38 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,51,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद, पटना और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

चेन्नई में सबसे महंगा, कोलकाता में भी नरमी
चेन्नई में आज भी सोने के भाव अन्य बड़े शहरों की तुलना में ऊंचे बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,53,370 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

खरीदारों और निवेशकों के लिए क्या संकेत?
सोना-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट शादी-ब्याह और निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार के रुख के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !