Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Ranchi News: पंडरा में शराब दुकान के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची के पंडरा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक स्कूटी से वाइन शॉप के पास पहुंचा और दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि आग लगाने के बाद वह मौके से भागने के बजाय मोबाइल निकालकर जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा। ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक आराम से दुकान के सामने रुका, शटर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही उसने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कुछ देर तक वीडियो बनाने के बाद वह स्कूटी से मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी मंशा दुकान को आग के हवाले करने की थी, लेकिन आग शटर से आगे नहीं फैल सकी।

पुलिस जुटी जांच और आरोपी की तलाश में
समय रहते आग बुझ जाने से वाइन शॉप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे उसका मकसद क्या था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !