Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jharkhand News: झारखंड में डिजिटल क्रिएटर्स निभाएंगे मतदाता जागरूकता की भूमिका, रांची में होगा सम्मेलन

Jharkhand News: झारखंड में मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने के लिए निर्वाचन विभाग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को जोड़ने की पहल शुरू की है. इसके तहत 27 जून को रांची में राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स सम्मेलन-2026 आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से जुड़ी सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है. साथ ही सोशल मीडिया पर चुनाव और मतदाता सूची को लेकर फैलने वाली अफवाहों और गलत सूचनाओं के खिलाफ तथ्य आधारित जानकारी साझा करना भी सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा.

सोशल मीडिया को बनाया जाएगा जागरूकता का माध्यम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का मानना है कि मौजूदा दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों तक सूचना पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं.

यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर और अन्य डिजिटल कंटेंट निर्माता समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इसी सोच के साथ सम्मेलन में डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा.

"Digital Voices for an Informed Democracy" थीम पर होगा आयोजन
सम्मेलन की थीम "Digital Voices for an Informed Democracy" रखी गई है. इसमें प्रतिभागियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, चुनावी प्रक्रिया और जिम्मेदार डिजिटल संवाद से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी.
निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाताओं तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और मजबूत हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !