Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Seraikela News: सरायकेला में शराब दुकान का औचक निरीक्षण, MRP पर बिक्री और रिकॉर्ड व्यवस्था मिली दुरुस्त

Seraikela: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज मिंज के नेतृत्व में बुधवार को सरायकेला नगर क्षेत्र के गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी खुदरा शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य मदिरा बिक्री व्यवस्था, स्टॉक प्रबंधन और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर उत्पाद उपलब्ध कराने की स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान मदिरा उत्पादों के स्टॉक, विक्रय अभिलेख, मूल्य सूची तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज अद्यतन एवं नियमानुसार पाए गए। दुकान में प्रदर्शित मूल्य सूची और बिक्री दरों का भी सत्यापन किया गया।

ग्राहकों से लिया गया फीडबैक
मौके पर मौजूद ग्राहकों से उत्पाद अधीक्षक ने सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया। ग्राहकों ने बताया कि सभी मदिरा उत्पाद निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ही बेचे जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मूल्य निर्धारण या बिक्री व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज मिंज ने दुकान प्रबंधन को विभागीय नियमों और लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री केवल एमआरपी पर ही की जाए तथा स्टॉक, बिक्री और अन्य अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए।

पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर
निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और ग्राहकों की मांग पर उन्हें बिल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्टॉक और बिक्री का नियमित मिलान सुनिश्चित करने तथा सभी रिकॉर्ड निरीक्षण के लिए तैयार रखने को कहा गया। उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में मदिरा बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए नियमित एवं औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !