Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur Road Accident: पटमदा में स्कूटी पलटने से दो दिव्यांग गंभीर घायल, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जमशेदपुर

Jamshedpur Road Accident: पटमदा थाना क्षेत्र के बड़डीह स्थित बामनी टोला के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों जमशेदपुर में आयोजित एक दिव्यांगजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में आगुईडांगरा और गोबरघुसी गांव के रहने वाले दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं.

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की सूचना मिलते ही पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

एक घायल का टूटा पैर
दुर्घटना में एक व्यक्ति का पैर टूट गया है, जबकि दूसरे को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !