Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur Rural News: पटमदा में इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी, ताला तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर

Jamshedpur Rural News: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ चीक परिसर स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में अज्ञात चोरों ने मंगलवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रिक सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त हुई, जब दुकानदार शेख आसिफ दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है.

तार, पंखा और बल्ब समेत कई सामान गायब
दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से इलेक्ट्रिक तार, पंखा, बल्ब समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए सामानों की कुल कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !