जमशेदपुर 19 जून 2025 को दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत विभिन्न रूटों पर परिचालन कारणों से कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। इसमें ट्रेनों की रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन शामिल हैं।
रद्द की गई ट्रेनें (19.06.2025)
जिनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं:
68013/68014 (टाटा-खड़गपुर) मेमू
58027/58028 (खड़गपुर-टाटा) पैसेंजर
68016/68123 (टाटा-खड़गपुर) मेमू
68006/68015 (टाटा-बीएमपी) मेमू
68127/68128 (टाटा-सीकेपी-टाटा) मेमू
18019/18020 (जगन्नाथपुर-धनबाद-जगन्नाथपुर) मेमू
जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, वे निम्नलिखित हैं:
12809 (सीएसएमटी-हावड़ा) एक्सप्रेस दिनांक 17.06.2025 को सिनी-कंड्रा-सीनी-प्रण-हावड़ा मार्ग से।
18006 (जबलपुर-हावड़ा) एक्सप्रेस 18.06.2025 को सीनी-केडीएस-सीनी-प्रण-हावड़ा के रास्ते।
22891 (हावड़ा-रांची) एक्सप्रेस 19.06.25 को खड़गपुर-मिदनापुर-आद्रा-झारसुगुड़ा होते हुए।
22829 (भुवनेश्वर-शालिमार) एक्सप्रेस 17.06.25 को सीनी-कंड्रा-सीनी-प्रण-मिदनापुर मार्ग से।
शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन
कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है:
68138 (चैबासा-टाटा) मेमू 19.06.2025 को आरकेएसएन पर समाप्त।
12021/12022 (हावड़ा-बीबीएन) जनशताब्दी एक्सप्रेस 19.06.25 को खड़गपुर पर समाप्त।
68055 (आसनसोल-टाटा) मेमू 19.06.25 को प्रण पर समाप्त।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की तिथि और मार्ग की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से अवश्य कर लें।