Rajyasabha Election Update : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि एनडीए के पक्ष में पर्याप्त समर्थन है और उनके उम्मीदवार को बहुमत से अधिक वोट मिलेंगे।
एनडीए पूरी तरह एकजुट, सभी विधायक करेंगे समर्थन
चंपाई सोरेन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के विधायक परिमल नाथवानी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में आएगा और उम्मीदवार की जीत तय है।
पूर्णिमा साहू बोलीं:- उम्मीद से ज्यादा मिलेगा समर्थन
विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि एनडीए के पास स्पष्ट बढ़त है और परिमल नाथवानी को 28 से अधिक वोट मिलने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न दलों और विधायकों का भी समर्थन उन्हें मिल रहा है, जिससे उनकी जीत और अधिक मजबूत होगी।
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों राज्यसभा सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।