Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Kharsawan Crime News: खरसावां में बंद पड़े प्लांट से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Kharsawan: खरसावां थाना पुलिस ने बंद पड़े एक औद्योगिक प्रतिष्ठान से लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में लोहे की सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव स्थित अभिजीत कंपनी के बंद पड़े प्लांट परिसर में कुछ लोग अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे की कटाई और चोरी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट परिसर में छापेमारी की।

छह आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, कई सामान बरामद 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्लांट परिसर में लोहे की कटाई और चोरी की तैयारी कर रहे छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण और सामग्री भी जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस रेगुलेटर, गैस कटर, कटर पाइप, वेल्डिंग रॉड, नोजल सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 

पुलिस का मानना है कि इन उपकरणों की मदद से प्लांट के भीतर लोहे की कटाई कर चोरी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में खरसावां थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई से चोरी गिरोहों में हड़कंप
इस अभियान में एसडीपीओ के नेतृत्व में खरसावां थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारियों एवं थाना की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी और अवैध गतिविधियों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र में सक्रिय अन्य गिरोहों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !