Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News : झारखंड वित्त सेवा के 72 अधिकारियों की पदोन्नति की तैयारी अंतिम चरण में

Ranchi News : झारखंड वित्त सेवा के 72 अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है।


राजस्व पर्षद को भेजा गया अधिकारियों का सेवा विवरण

सूत्रों के अनुसार, वाणिज्यकर विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों का विस्तृत सेवा विवरण राजस्व पर्षद को भेज दिया है। इसमें अधिकारियों की सेवा अवधि, विभागीय आरोप, अनुशासनात्मक कार्रवाई और दंड से संबंधित जानकारी शामिल की गई है, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।

दो स्तरों पर होगी पदोन्नति, जल्द जारी हो सकती है अधिसूचना

प्रस्ताव के अनुसार, 60 सहायक आयुक्त वाणिज्यकर को उपायुक्त वाणिज्यकर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वहीं 12 वाणिज्यकर अधिकारियों को सहायक आयुक्त वाणिज्यकर के पद पर प्रोन्नति देने की तैयारी की जा रही है।

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदोन्नति संबंधी औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !