Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News: मोरहाबादी में महिला की हत्या से सनसनी, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi News: राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके के सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति पवन मुंडा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति इलाके में ही मौजूद था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस टीम ने घटनास्थल से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की हत्या किस वजह से की गई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है. जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !