Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ranchi News : रातू रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, तीन युवक घायल

Ranchi News : राजधानी रांची के रातू रोड स्थित महतो होटल के पास देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर जा गिरे तीनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और उसने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर बताई है।

स्कॉर्पियो जब्त, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !