Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jamshedpur News : कदमा के गोरा हत्याकांड में महिला सिपाही गिरफ्तार

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के पास हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में पदस्थापित महिला सिपाही संगीता खालको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में हत्याकांड में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।


पुलिस ने बताया कि संगीता खालको भालूबासा मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है। उसका बेटा मो. सलमान पहले से ही जेल में बंद है। सलमान के खिलाफ हत्या, फायरिंग, रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोरा हत्याकांड में भी वह आरोपी है।

जांच में सामने आई संलिप्तता, पहले भी कई आरोपी जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता मो. नियाज की शिकायत पर कदमा थाना में विजय पांडेय, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान, सलमान खान, उसकी मां संगीता खालको और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और कार भी बरामद की जा चुकी है। अब जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर महिला सिपाही संगीता खालको को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जांच के मुताबिक, गोरा की हत्या गैंगवार का परिणाम थी। घटना के दौरान हमलावरों ने उस पर सात गोलियां चलाई थीं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि अयान ने गोरा पर छह गोलियां चलाईं, जबकि शादाब खान उर्फ बिल्ली ने एक गोली मारी थी। पुलिस पूरे मामले में अन्य आरोपियों और साजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !