Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

National News: NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर NTA ने दी राहत, नया एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

National News: NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। NTA ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
एजेंसी ने बताया कि अभ्यर्थियों को भेजे जा रहे SMS, ईमेल और WhatsApp संदेश केवल उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

NTA ने स्पष्ट किया कि 3 मई को जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड NEET UG पुनर्परीक्षा के लिए मान्य नहीं होगा। 21 जून की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड ही लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

एजेंसी के अनुसार, पुनर्परीक्षा के लिए कई अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसलिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है।

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नए एडमिट कार्ड का प्रिंट सुरक्षित रखें। एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लेने के बाद उसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !