Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jamshedpur News: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, रामनगर बस्ती में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के सैकड़ों परिवारों में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ न मिलने पर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुखिया ने प्रति घर 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन की रसीद काटी थी। लेकिन अफसोस, 10 साल बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछी और न ही किसी के घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचा।

सूख गए बोरिंग, 40 रुपये की बोतल खरीदने को मजबूर हैं ग्रामीण
इलाके में पानी का संकट इस कदर गहरा गया है कि सरकारी और निजी बोरिंग पूरी तरह से जवाब दे चुके हैं। पानी न मिलने के कारण लोगों को रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इस तपती गर्मी और जल संकट ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे पूरी बस्ती में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम, वरना सड़क पर उतरेंगे लोग
परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाकर हर घर को पानी का कनेक्शन दिया जाए। इसके साथ ही लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !