Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Lohardaga News : RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, मुख्य आरोपी समेत दो के घर लोहरदगा में छापेमारी

Lohardaga News : रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में जांच एजेंसियों ने शुक्रवार तड़के लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों घरों की गहन तलाशी ली और कुछ संदिग्ध सामान जब्त कर अपने साथ ले गए।


मुख्य आरोपी दुबई से लौट चुका है, दूसरे आरोपी के घर भी हुई तलाशी

जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू के न्यू आजाद बस्ती स्थित आवास और सैफ अंसारी उर्फ रोहित के राहत नगर स्थित घर पर एक साथ सर्च अभियान चलाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमन अंसारी कुछ समय पहले दुबई से लौटा था। वहीं सैफ अंसारी पहले गैराज में काम करता था और बाद में साप्ताहिक बाजार में सामान बेचने का काम करने लगा था।

नशे की लत की भी जांच कर रही एजेंसियां

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी थे और ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम तथा नशीली गोलियों का सेवन करते थे। परिजनों का दावा है कि नशे की लत के कारण ही उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि, पुलिस और जांच एजेंसियों ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मामले के तीसरे आरोपी का ननिहाल भी लोहरदगा में है। जांच एजेंसियां आरोपियों के आपसी संबंध, गतिविधियों और घटना के पीछे की साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। फिलहाल जब्त किए गए सामान की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !