Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में समाहरणालय पहुंचे दर्जनों फरियादी, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Jamshedpur News: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि अधिग्रहण मुआवजा, फीस माफी, मारपीट एवं धमकी, पीडीएस दुकान आवंटन, सड़क मरम्मत, दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, जमीन विवाद, अवैध दखल, मंईयां सम्मान योजना का लाभ तथा पेयजल समस्या समेत कई जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।


जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर
उपायुक्त ने सभी मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

हर शिकायत पर गंभीरता से होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !