Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ranchi News: UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

Ranchi News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत बरियातू स्थित राजकीय बालिका-2 उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

यह आदेश 21 जून की सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी.

लाउडस्पीकर और हथियार ले जाने पर भी रोक
प्रशासन के आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी तरह की सभा, प्रदर्शन या बैठक नहीं की जा सकेगी. इसके अलावा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और हथियार या किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा.

परीक्षा को देखते हुए केंद्र के आसपास दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !