Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

BREAKING: राज्यसभा चुनाव के बाद दिल्ली रवाना हुए हेमंत सोरेन, सियासी चर्चाएं तेज

BREAKING: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार दोपहर अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


गुरुवार को हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी बैजनाथ राम ने जीत हासिल की। वहीं इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा


राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच आए इन नतीजों के बाद गठबंधन की राजनीति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें हेमंत सोरेन की दिल्ली में होने वाली मुलाकातों और आगे की रणनीति पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा झारखंड की आने वाली राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण हो सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !