Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

Chandil Dam Alert: चांडिल डैम का निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अलर्ट और राहत के निर्देश

सरायकेला-खरसावां: जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जलाशयों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने चांडिल डैम का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डैम के वर्तमान जलस्तर, खुले गेटों की स्थिति और आसपास के इलाकों पर संभावित प्रभाव का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए और यदि आवश्यक हो तो डैम के गेट नियमानुसार तथा समन्वय के साथ खोले जाएं, ताकि निचले इलाकों में अचानक जलप्रवाह से कोई नुकसान न हो।


उपायुक्त ने संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षित स्थानों पर लोगों का समय रहते विस्थापन, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !