Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jio IPO: रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, वैश्विक पटल पर भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बनेगा जियो IPO

Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कंपनी IPO लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) शुक्रवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दाखिल किया जाएगा।


जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने DRHP को दी मंजूरी
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। कंपनी के बोर्ड ने DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे जल्द ही SEBI के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने इसे रिलायंस के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया।

निवेशकों के लिए खुलेगा डिजिटल ग्रोथ का नया मौका
अंबानी के अनुसार, जियो IPO इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज 
के लिए सबसे बड़ा वैल्यू-क्रिएशन इवेंट साबित हो सकता है। इससे मौजूदा शेयरधारकों को लाभ मिलने की संभावना है, जबकि नए निवेशकों को देश की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा।

भारत की टेक ताकत का बनेगा प्रतीक जियो IPO
उन्होंने कहा कि जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग यह दर्शाएगी कि भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां खड़ी करने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने बताया कि आकाश अंबानी , ईशा अंबानी और अनंत अंबानी IPO प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं और भविष्य में नए वैल्यू-क्रिएशन अवसरों को आगे बढ़ाएंगे।

WIPO टॉप-20 में शामिल होकर जियो ने रचा नया इतिहास
इस बीच, रिलायंस जियो ने हाल ही में वैश्विक नवाचार के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी WIPO की टॉप-20 इनोवेटर्स सूची में जगह बनाने वाली भारत की एकमात्र कंपनी बनी है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने ग्लोबल इनोवेशन रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाकर खुद को दुनिया की अग्रणी टेक कंपनियों की कतार में खड़ा किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !