Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Seraikela News: नीमडीह में शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Seraikela: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाल सीमा के समीप झिमरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर गांव निवासी 56 वर्षीय सुबोध प्रामाणिक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करते थे। शनिवार सुबह वह अपने गांव से आदारडीह में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे।

अज्ञात वाहन की चपेट में आए
बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे झिमरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सुबोध प्रामाणिक को तत्काल नीमडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !