Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Railway Updates: NEET UG परीक्षार्थियों के लिए राहत, रांची से धनबाद और डालटनगंज जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Railway Updates: NEET UG परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. परीक्षार्थियों की भीड़ और आवागमन की परेशानी को देखते हुए रांची से धनबाद और डालटनगंज के लिए दो विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है.

दोनों स्पेशल ट्रेनें 21 जून रविवार को एकतरफा चलेंगी. रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों से परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.

रांची से धनबाद के लिए शाम 6:30 बजे खुलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08603 रांची-धनबाद स्पेशल ट्रेन शाम 6:30 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन मूरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, फुलवारटांड़ और कतरासगढ़ स्टेशन पर रुकते हुए रात 11:05 बजे धनबाद पहुंचेगी. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 12 मेमू कोच लगाए जाएंगे.

डालटनगंज के लिए भी चलेगी विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08631 रांची-डालटनगंज स्पेशल ट्रेन शाम 7:15 बजे रांची से खुलेगी. यह ट्रेन पिस्का, टांगरबंसली, नगजुआ, लोहरदगा, बड़कीचांपी, बोदाग्राम, टोरी, लातेहार, छीपादोहर और बरवाडीह स्टेशन पर ठहरेगी.

ट्रेन रात 11:15 बजे डालटनगंज पहुंचेगी. इसमें कुल आठ कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआरडी और छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और छात्रों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !