Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jamshedpur News: हाथी-घोड़ा मंदिर के पास बस और कार में टक्कर, क्रेटा कार क्षतिग्रस्त, नुकसान की भरपाई को लेकर हुई बहस


मुआवजे को लेकर मौके पर हुई बहस
घटना के बाद बस चालक, कंडक्टर और कार चालक के बीच वाहन को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर काफी देर तक बातचीत और बहस होती रही। कार चालक ने नुकसान की भरपाई की मांग की, जबकि बस कर्मियों का कहना था कि मामले में अंतिम निर्णय बस मालिक के आने के बाद ही लिया जाएगा। बस चालक और कंडक्टर ने बताया कि वाहन मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बस मालिक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। दोनों पक्ष आपसी बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !