Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

National News: विमेंस नेशंस कप में भारत का धमाका, चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

National News: भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस नेशंस कप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने चिली को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की.

भारत की इस बड़ी जीत में नवनीत कौर और दीपिका ने अहम भूमिका निभाई. दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो गोल दागे, जबकि नेहा और रुतुजा दादासो पिसल ने एक-एक गोल कर टीम की जीत पक्की की. भारतीय कप्तान सलीमा टेटे को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया.

पहले क्वार्टर में ही भारत ने बना ली मजबूत बढ़त
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा. भारत को पहली सफलता छठे मिनट में मिली, जब नवनीत कौर ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई.

इसके बाद 13वें मिनट में नवनीत ने एक बार फिर गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया. अगले ही मिनट यानी 14वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया.

दीपिका यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने 18वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह टूर्नामेंट में दीपिका का छठा गोल था और वह सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा कायम
दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा. चिली की टीम भारतीय आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई और डिफेंस को संभालने में नाकाम रही.

भारत की ओर से 32वें मिनट में नेहा ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया. इसके बाद 39वें मिनट में रुतुजा दादासो पिसल ने ओपन प्ले में शानदार रिवर्स हिट लगाकर भारत के लिए छठा गोल दागा.

अब फाइनल में होगी अमेरिका या न्यूजीलैंड से भिड़ंत
पूरे मुकाबले में भारत की डिफेंस लाइन भी मजबूत नजर आई और चिली को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया. भारत ने 6-0 की शानदार जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

अब 21 जून को फाइनल में भारतीय टीम का सामना अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !