Meta Description
Jamshedpur: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कोल्हान क्षेत्र के समाजवादियों ने साकची ओल्ड कोर्ट गोलचक्कर पर उनके विचारों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व युवजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने किया।
शुभम सिन्हा ने बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने 32 डिग्रियां हासिल की थीं और 9 भाषाओं के ज्ञाता थे। उनकी कलम ने हमेशा दबे-कुचले और वंचित वर्गों के हक के लिए आवाज़ उठाई।”
उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहब ने भारत को एक नया रास्ता दिखाया। उनके द्वारा रचित 251 पृष्ठों का संविधान आज भी भारत की गरिमा और समरसता का प्रतीक है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियाँ शामिल हैं, और जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष तानिया बासु, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अजीत यादव, कमल शर्मा, बिल्किस खातून, श्वेता शर्मा, राकेश शर्मा, सतीश सिन्हा, मनोज प्रसाद, आकाश लाल, सूरज अग्रवाल, श्याम लाल दस, सोमनाथ बसु, गिरिजेश सिंह, सुमन चंद्रवंशी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।