Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: सिंहभूम में नीट-यूजी 2026 के लिए 8 परीक्षा केंद्र निर्धारित, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

Jamshedpur: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में निम्नलिखित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:
एलबीएसएम कॉलेज (सेंटर-ए) – 720 परीक्षार्थी
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज – 696 परीक्षार्थी
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी – 600 परीक्षार्थी
एबीएम कॉलेज – 480 परीक्षार्थी
एलबीएसएम कॉलेज (सेंटर-बी) – 480 परीक्षार्थी
ग्रेजुएट कॉलेज (सेंटर-ए) – 480 परीक्षार्थी
आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सीतारामडेरा – 458 परीक्षार्थी
ग्रेजुएट कॉलेज (सेंटर-बी) – 408 परीक्षार्थी


सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम
नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ परीक्षार्थियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी करेंगे।

समय से पहुंचने की अपील
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। साथ ही परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक पहचान पत्र लेकर आने को कहा गया है। नीट-यूजी परीक्षा के माध्यम से देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य के हजारों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !