Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: हरिना मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवकों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से जा टकराई। दुर्घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरा भी घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई के बलदेव बस्ती निवासी मंगलू कर्मकार और आदित्य कर्मकार हरिना में आयोजित मेले से स्कूटी पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोवाली लैम्प्स के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गया।

टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े दोनों
हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवक स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में मंगलू कर्मकार को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं आदित्य कर्मकार भी घायल हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की सूचना कोवाली थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !