Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Hazaribagh News: हजारीबाग में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 लाख नकद और 1.550 किलो अफीम बरामद

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इस दौरान 1.550 किलोग्राम अफीम, सात लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन और एक अपाची बाइक जब्त की है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर गठित की गई थी टीम
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बरही से कुछ अफीम तस्कर चौपारण इलाके में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई.

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तस्कर
पुलिस टीम ने चतरा मोड़ के आगे लोहारबरवा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान बरही की ओर से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया.
पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन को मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो में सवार दो लोगों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुना राम और रामलाल के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान बोलेरो की बीच वाली सीट से प्लास्टिक में छिपाकर रखे गए सात लाख रुपये बरामद किए गए.

निशानदेही पर घर से मिली अफीम
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चौपारण थाना क्षेत्र के अहरी गांव में अफीम खरीदने जा रहे थे.
इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी की. यहां राहुल कुमार खेवार के घर से अलग-अलग पैकेटों में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. पुलिस ने राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

एक आरोपी फरार, तलाश जारी
कार्रवाई के दौरान अरविंद कुमार नामक आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया. हालांकि उसकी अपाची मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मामला
इस मामले में चौपारण थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !