Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, उलीडीह थाना में चार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड, मानगो निवासी एक युवक पर रंगदारी नहीं देने को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बीरेन्द्र कुमार के अनुसार, 20 मई 2026 की रात करीब 10 बजे अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, केशव सिंह, अखिलेश सिंह और राकेश सिंह उर्फ सोनू उनके पास पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उनसे 11 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड, लाठी और डंडे से उन पर हमला कर दिया।

सिर, आंख और पैर में गंभीर चोटें
बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि हमले में उनके सिर, आंख, मुंह, जबड़े और पैर पर गंभीर चोटें आईं। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका दाहिना पैर भी टूट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बड़े भाई बिपिन कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर उनके गले से हनुमान जी का लॉकेट और जेब में रखे 1400 रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में बीरेन्द्र कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !