Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Latehar News: लातेहार के महुआडांड़ में करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Latehar News: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. खेलते समय बिजली के तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया था. मृतक की पहचान रामपुर निवासी सोनू कुमार नायक, पिता सुरेश नायक के रूप में हुई है.

दोस्तों के साथ खेलने निकला था सोनू
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनू कुमार अपने साथियों के साथ खेलने के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान वह अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ा.

इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में सोनू को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.परिजन उसे गुमला लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. इस हादसे के बाद रामपुर गांव में शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !