Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Chaibasa News : चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, रेलवे गार्ड अमित कुमार की मौत, राउरकेला का युवक गंभीर घायल

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे गार्ड अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि राउरकेला निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज जारी है।


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित किया, पुलिस ने शुरू की जांच

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने रेलवे गार्ड अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। रेलवे गार्ड अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !