Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Bengal Politics: बंगाल में TMC को झटका, उत्तर 24 परगना में चेयरमैन और पंचायत प्रधान समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी


Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पार्टी के भीतर लगातार इस्तीफों का दौर जारी है. उत्तर 24 परगना जिले से सामने आए ताजा घटनाक्रम ने संगठन की चिंता और बढ़ा दी है.



उत्तर 24 परगना में बढ़ा इस्तीफों का सिलसिला

उत्तर 24 परगना जिले की नैहाटी नगर पालिका से पार्टी को बड़ा झटका लगा है. नगर पालिका के चेयरमैन अशोक चटर्जी ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा सौंप दिया. इससे पहले इसी नगर पालिका के दो पार्षद भी अपना पद छोड़ चुके हैं. लगातार हो रहे इस्तीफों के कारण जिले में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की संख्या घटती जा रही है.


ग्राम पंचायत स्तर पर भी कमजोर पड़ रही पार्टी
बैरकपुर क्षेत्र की शिउली ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण कुमार घोष ने अपने सात समर्थकों के साथ पद और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. सभी सदस्य बैरकपुर ब्लॉक दो के बीडीओ कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं. शिउली ग्राम पंचायत में कुल 30 सीटें हैं, जिनमें फिलहाल 29 सदस्य हैं. आठ सदस्यों के इस्तीफे के बाद पंचायत की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.


चुनाव हार के बाद बढ़ी संगठन की चुनौती
विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस को लगातार स्थानीय निकायों में नुकसान उठाना पड़ रहा है. पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से संगठन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि इस्तीफों का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में उत्तर 24 परगना समेत कई इलाकों में पार्टी की स्थिति और प्रभावित हो सकती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !