Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Dhanbad News : धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 18.28 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Dhanbad News : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन से 18.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9.14 लाख रुपये बताई जा रही है।


सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस में मिला संदिग्ध युवक, तीन बैगों से बरामद हुए 18 पैकेट गांजा

आरपीएफ के अनुसार, सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस की निगरानी के दौरान जनरल कोच में एक युवक तीन पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में नजर आया। सूचना के बाद आरपीएफ और सीआईबी धनबाद की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर उसे ट्रेन से उतारकर बैगों की जांच की। तलाशी के दौरान तीनों बैगों से कुल 18 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 18.280 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पश्चिम चंपारण जिले के मधुरी गौरीपुर निवासी कृष्णा के रूप में बताई।

दो साथी फरार, फतेहपुर पहुंचानी थी खेप, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ लाल कुमार और रोहित कुमार भी थे। दोनों ने अपने बैग उसे ट्रेन में चढ़ाने के लिए दिए थे और धनबाद स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। आरोपी के अनुसार, गांजा की खेप फतेहपुर पहुंचानी थी, जहां इसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जाना था। इसके बदले तीनों को 1,500 रुपये, भोजन और यात्रा खर्च मिलने वाला था।

आरपीएफ ने गांजा के साथ एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है। उप निरीक्षक पालिक मिंज की शिकायत पर राजकीय रेल थाना धनबाद में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर बरुली को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !