Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप का आगाज, 50 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप (2026-27) का आयोजन किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 जून से 24 जून तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। इस खेल में क्षेत्र के करीब 50 से ज्यादा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पूरे हिस्सा ले रहे है। 


खेल भावना और प्रतिभा निखारने का प्रयास 
विद्यालय प्रबंधन ने इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को गहराई से प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने और पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय की ओर से खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक और आधुनिक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मिला एक बेहतर मंच
चैंपियनशिप की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या ने सभी अतिथियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे बड़े आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी छुपी हुई क्षमता को दुनिया के सामने लाने का एक शानदार मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप सभी प्रतिभागियों के लिए बेहद यादगार साबित होगी और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह को एक नए स्तर पर ले जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !