Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Ranchi News : झारखंड टी-20 लीग के सेमीफाइनल आज, फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी चार टीमें

Ranchi News : झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लीग चरण के मुकाबले समाप्त होने के बाद आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दो रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कोयलांचल सुपर किंग, रांची टाइटंस, छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।


कोयलांचल सुपर किंग ने लीग चरण में किया शानदार प्रदर्शन

लीग चरण में कोयलांचल सुपर किंग ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 6 जीत दर्ज की और 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। रांची टाइटंस ने 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने 8-8 अंक हासिल किए। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर छोटानागपुर तीसरे और जमशेदपुर चौथे स्थान पर रहा।

संताल स्ट्राइकर्स और धनबाद डायमंड्स की टीम लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकीं। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां विजेता टीमें फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !