Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Seraikela News: कपाली ओपी अंतर्गत मेडिकल दुकान में फायरिंग का मुख्य आरोपी "घेघा" गिरफ्तार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत केजीएन (KGN) मेडिकल दुकान में रंगदारी, फायरिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना सारिक साह उर्फ घेघा गिरफ्तार हो गया है. एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 21 जून 2026 को उसे आजादनगर के बगान शाही से दबोचा. कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

रंगदारी और फायरिंग की घटना
यह वारदात 5 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:50 बजे की है, जब अपराधियों ने मेडिकल दुकान में घुसकर संचालक साकिब परवेज से रंगदारी मांगी थी. विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, दुकान में तोड़फोड़ हुई और नकद समेत मोबाइल लूट लिए गए. इस संबंध में कपाली ओपी (चांडिल थाना) में बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

पूर्व में 8 आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस इस मामले में तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कुल 8 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है. इनमें तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि पांच अन्य को दूसरे मामलों से रिमांड पर लिया गया था. वारदात में घेघा द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और गोली को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था.

उड़ीसा तक दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार 26 वर्षीय सारिक साह उर्फ घेघा मूल रूप से कोवाली का रहने वाला है और फिलहाल आजादनगर में किराए पर रह रहा था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी घेघा के खिलाफ झारखंड के चांडिल, बहरागोड़ा, पोटका और पड़ोसी राज्य उड़ीसा के गोरूमहिषाणी थाना समेत विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल आठ मामले दर्ज हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !