Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, बिना यूनिफॉर्म ऑटो चालकों और मॉडिफाइड बाइक पर कसा शिकंजा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. सोमवार दोपहर शुरू हुए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान बिना यूनिफॉर्म के ऑटो चला रहे चालकों के चालान काटे गए. इसके अलावा मॉडिफाइड बाइक और वाहनों पर भी ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई. काले शीशे लगे वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया.



ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन न हो और वाहन चालक नियमों का पालन करें. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई जारी रहेगी.



डिजिटल माध्यम से काटे जा रहे चालान
इस अभियान के दौरान चालान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस डिजिटल सिस्टम के जरिए चालान काट रही है, जिससे कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड सरकारी स्तर पर सुरक्षित रहे. पुलिस ने बताया कि शहर के अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर भी इस तरह के अभियान आगे जारी रह सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !