Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोविंदपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जोड़ने वाली सड़क पर हुई, जहां एक भारी वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक घोड़ाबांधा निवासी सुखदेव गोराई (40) और काली दास राजवाड़ बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज गति वाले हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर गई एक की जान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे सुखदेव गोराई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठे काली दास राजवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे हाइवा चालक और वाहन को रोक लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !