Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: कानून व्यवस्था पर विधायक पूर्णिमा साहू का सरकार पर बड़ा हमला, कहा:- अपराधियों का मनोबल बढ़ा, थानों में नहीं मिल रही मदद

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में नजर नहीं आते. उनका दायित्व है कि वे थानों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभा रहे हैं या नहीं.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब थानों की व्यवस्था देखने और लोगों की समस्याएं सुनने का काम भी जनप्रतिनिधियों को करना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में पीड़ितों को थाने में उचित सहयोग नहीं मिलता है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पूर्णिमा साहू ने कहा कि राज्य में लगातार चेन छिनतई, हत्या और ठगी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. कई मामलों में अपराधी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. ऐसी घटनाएं यह बताती हैं कि अपराधियों पर पुलिस प्रशासन का नियंत्रण कमजोर हो गया है.

उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं. कई पीड़ित बताते हैं कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती, बेटियां लापता हैं लेकिन परिवारों को इधर-उधर भेजा जाता है और जांच के लिए जरूरी कदम उठाने के बजाय अलग-अलग बहाने दिए जाते हैं.

विधायक ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर पहले भी वह सड़क पर उतर चुकी हैं और कार्यालय घेराव जैसे आंदोलन किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना और जनता को सुरक्षा देना है, लेकिन वर्तमान स्थिति में आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !