Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Giridih News: ओवरलोड कोल्ड ड्रिंक लदा टोटो 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित

Giridih News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के स्टेडियम से करीब 200 मीटर आगे गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोल्ड ड्रिंक से लदा एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ओवरलोड टोटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा, चालक सुरक्षित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो शहर से पपरवाटांड़ की ओर जा रहा था। वाहन पर क्षमता से अधिक कोल्ड ड्रिंक लदी हुई थी। स्टेडियम के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टोटो पहले सड़क किनारे बनी दीवार से टकराया और फिर गड्ढे में जा गिरा।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया टोटो
सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरे टोटो और उसमें लदे कोल्ड ड्रिंक के पैकेटों को बाहर निकाला गया। बाद में सामान का मालिक भी मौके पर पहुंच गया।

इसके बाद कोल्ड ड्रिंक के सामान को दूसरे वाहन में लोड कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिक माल लोड होने के कारण टोटो का संतुलन बिगड़ा और यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !