Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Seraikela Accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, 407 वाहन से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

Seraikela: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के पड़ासा गांव निवासी 63 वर्षीय लक्ष्मण चाम्पिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण चाम्पिया अपनी माएस्ट्रो स्कूटी (JH05AS1471) से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेलाई के समीप सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन से उनकी स्कूटी पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता करते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि लक्ष्मण चाम्पिया अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !