Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Ranchi News: तुपुदाना में महिला की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज, यौन उत्पीड़न की आशंका, तीन संदिग्ध हिरासत में

Ranchi: रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति फॉरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच के दौरान पता चला है कि घटना के समय इन लोगों के मोबाइल फोन की लोकेशन घटनास्थल के आसपास थी। हालांकि हिरासत में लिए गए सभी लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

मृतका चाट-फुचका का ठेला लगाकर चलाती थी परिवार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका अरगोड़ा क्षेत्र में चाट-फुचका का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। जांच टीम उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, संपर्क सूत्रों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
 जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना से पहले महिला किन-किन लोगों के संपर्क में थी और क्या उनमें से किसी का इस मामले से कोई संबंध है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। वैज्ञानिक साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !