Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

East Singhbhum News: कोवाली थाना पुलिस ने बच्चे के साथ दिखे दो संदिग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

East Singhbhum News: 22 जून को हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने एक महिला और एक पुरुष को करीब दो साल के बच्चे के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। ग्रामीणों को आशंका हुई कि दोनों बच्चे को लेकर ट्रेन से कहीं जाने की तैयारी में थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को रोक लिया और मामले की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी।

बच्चे के साथ पकड़े गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी
सूचना मिलते ही मुखिया, वार्ड सदस्य देवेंद्रनाथ पालित और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों व्यक्तियों को कोवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। बच्चे तथा दोनों व्यक्तियों की पहचान और उनके आपसी संबंध को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !